Gender Equality

National Webinar

On "Gender Equality"

दिनांक 22.06.2022 को प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार मिश्र की अध्यक्षता में  आदर्श महाविद्यालय राजधनवार में “Gender Equality” पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य वक्ता के रूप Dr. Rufina Johny Tirky, HOD,Dept. of Anthropology, VBU Hazaribag, Mrs.Reecha Mishra, NGO Bhumi, New Delhi, और  Dr. Janardan Prasad, Dept. of Economics, Adarsh College Raj Dhanwar थे | इस संगोष्ठी में कुल 89 प्रतिभागियों, जिसमें भारत के अन्य महाविद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी भाग लिए थे | स्वागत भाषण सम्मानित प्राचार्य डॉ.बिमल कुमार मिश्र ने किया और मंच संचालन Mr. अनिल कुमार ने किया |

इस आयोजन की मुख्य वक्ता Dr. Rufina ने  ‘Gender Equity’ और ‘Gender Equality’ में अंतर बताया, साथी ही कहा कि प्रकृति ने महिला और पुरुष दोनों में कोई भेद नहीं किया तो मनुष्य को भी यह अधिकार नहीं होना चाहिये की वह इसमें भेद करे |जब माँ अपने दोनों बच्चे यथा लड़के और लड़कियों को जन्म देने के साथ-साथ स्तन-पान तक में भेद नहीं करती तो समाज इनमें कैसे भेद पैदा कर सकता है | उन्होंने इसमें बदलाव के लिए पहल करने की बात कही |

Mrs.Reecha ने अपने वक्तब्य के जरिये समाज में फैले असमानता की ओर सबका ध्यान आकृष्ट कराया | उन्होंने सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों की तुलना में कम आंकने पर प्रश्न चिन्ह भी उठाया, साथ ही उनके उत्थान के लिए सभी को अपने परिवार से ही इसकी शुरुआत करने की बात कही |

Dr. Janardan Prasad ने महिला और पुरुष में समानता की बात वैदिक काल से कही तथा उस समय महिलाओं के प्रति जो सम्मान था उस ओर सभी को ध्यान देने की बात की | उन्होंने आगे कहा कि समाज के दोनों पिलर अगर एक दुसरे के साथ समान व्यवहार करें तो हमारा देश निरंतर आगे बढ़ता जायेगा |